नगर परिषद क्षेत्र में नहीं है एक भी खेल का मैदान

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में नहीं है एक भी खेल का मैदान अपने बूते किया है नाम रोशन फोटो संख्या : 17,18फोटो कैप्सन : रेल क्षेत्र में स्थित आरपीएफ बैरक मैदान एवं रामपुर स्कूल मैदान प्रतिनिधि, जमालपुर यह विडंबना ही है कि बरतानिया सल्तनत में स्थापित जमालपुर नगरपालिका क्षेत्र में एक भी खेल का मैदान उपलब्ध […]

विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में नहीं है एक भी खेल का मैदान अपने बूते किया है नाम रोशन फोटो संख्या : 17,18फोटो कैप्सन : रेल क्षेत्र में स्थित आरपीएफ बैरक मैदान एवं रामपुर स्कूल मैदान प्रतिनिधि, जमालपुर यह विडंबना ही है कि बरतानिया सल्तनत में स्थापित जमालपुर नगरपालिका क्षेत्र में एक भी खेल का मैदान उपलब्ध नहीं. जहां नगर परिषद क्षेत्र के उदीयमान खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास कर उसे उत्तरोत्तर निखार सके. यह अलग बात है कि जमालपुर लौह नगरी है और रेलवे के विभिन्न कॉलोनियों में लगभग एक दर्जन मैदान हुआ करते थे. जिनमें अधिकतर आज खेल के लायक नहीं रह गया है. खेल और खिलाड़ी के मामले में है उर्वर जमालपुर खेल और खिलाड़ी के मामले में काफी उर्वर रहा है. यही कारण है कि भारत के मानचित्र पर जमालपुर का नाम न केवल रेल को लेकर बल्कि विभिन्न खेलों में यहां के खिलाडि़यों ने अपना परचम लहरा कर भी स्थापित किया है. मौलिक संसाधन से विहीन जमालपुर के युवाओं में उनकी जिजीविषा ही उन्हें इसके लिए प्रेरित किया है. जिसका परिणाम है कि इंडोर और आउटडोर दोनों विधाओं में जमालपुर के खिलाडि़यों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमायी है. रेल में है लगभग एक दर्जन मैदान रामपुर कॉलोनी, दौलतपुर कॉलोनी, इस्ट कॉलोनी, अमझर कॉलोनी में रेलवे के दर्जन भर खेल के मैदान अंगरेजों द्वारा निर्मित हैं. जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन का मैदान रेलवे के राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं का गवाह बना है. परंतु इसको छोड़ कर वर्तमान में किसी भी मैदान की स्थिति अच्छी नहीं. मैदान स्थिति जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन चालू पूर्व मुन लाइट मैदान चालू नेशनल इंस्टीच्यूट बंद आरपीएफ बैरक मैदान बंद अमझर बैरक मैदान बंद रामपुर कॉलोनी पानी टंकी मैदान बंद दौलतपुर एटीपी स्कूल मैदान बंद बीएमपी मैदान बंद बीएमपी बैरक मैदान बंद रामपुर रेलवे स्कूल मैदान दयनीय मुंगरौड़ा 112 नंबर पुल मैदान दयनीय किल्लत में लहराया परचम अपने पुरुषार्थ के बल पर जमालपुर के खिलाडि़यों ने लगभग सभी खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित किया है. रेलवे में फुटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के पांच रेफरी विद्यमान हैं. इसके अलावा अन्य खेलों में भी जमालपुर की अपनी पहचान है. खेल खिलाड़ी स्तर कबड्डी कन्हैया तांती अंतरराष्ट्रीय रेफरी सह जिला सचिव ———खो-खो मृत्युंजय कुमार जिला सचिव ——-बुशु व तलवार बाजी मनोज कुमार राष्ट्रीय रेफरी सह जिला सचिव——- हैंड बॉल राकेश कुमार राष्ट्रीय खिलाड़ी सह जिला सचिव ———-एथलीट राकेश कुमार सिंह गोल्ड मेडलिस्ट, ताम्रपत्र सम्मानित, जिला सचिव ——-एथलीट नरेश कुमार राष्ट्रीय खिलाड़ी सह रग्बी जिला सचिव ——–भाला फेंक रमेश कुमार राष्ट्रीय खिलाड़ी ———फुटबॉल देवव्रत गौतम राष्ट्रीय खिलाड़ी ——–इसके अतिरिक्त दर्जन भर से अधिक खिलाडि़यों ने खेल के मैदान उपलब्ध नहीं रहने के बावजूद अपने लगन व मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर लौह नगरी जमालपुर का नाम गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन