जमालपुर-मुंगेर सड़क पर दुर्घटना में तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर-मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को ऑटो के दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में एक महिला व एक बच्चा शामिल है. बड़ी दरियापुर के निकट मुंगेर से जमालपुर की ओर आ रहा ऑटो उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर-मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को ऑटो के दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में एक महिला व एक बच्चा शामिल है. बड़ी दरियापुर के निकट मुंगेर से जमालपुर की ओर आ रहा ऑटो उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस समय निकट ही स्थित एनसी घोष बालिका उच्च विद्यालय में छुट्टी हुई थी. कम उम्र के चालक की नजर सड़क से हटते ही ऑटो पर से उसका नियंत्रण हट गया. जिसके कारण शास्त्रीनगर मुंगेर की अमृता देवी, उसका पुत्र अभिनव राज तथा बेगूसराय जिला के मल्हीपुर निवासी वृद्ध चंद्रदेव शर्मा घायल हो गये.

सभी घायलों का प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराया गया. घटना की सूचना पाते ही जमालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचा तथा क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया.जमालपुर मुंगेर की सड़कों पर दौड़ती है मौतजमालपुर : जमालपुर-मुंगेर की सड़कों पर मौत दौड़ रही है. यातायात विभाग की उदासीनता के कारण यात्री स्वयं को निरीह व असहाय पाते हैं.

इन दोनों शहरों के बीच पड़ने वाले चार पुलिस थानों या ओपी भी मौत के रूप में चलने वाले वाहन पर लगाम लगाने में असमर्थ साबित रहे हैं.दस मार्ग पर लगभग दो सौ से अधिक ऑटो का प्रति दिन परिचालन होता है. इनमें दर्जनों ऑटो का चालक बगैर लाइसेंस का ड्राइवर होता है. नाबालिग लड़कों को ऑटो चलाते सहज ही पाया जा सकता है.

सड़कों पर ऐसे नौसिखिये ड्राइवरों में अपने ऑटो को तेज से तेज चलाने की आपाधापी मची रहती है. ऐसे ड्राइवर रफ्तार का मजा लेने के चक्कर में यात्रियों की जान को जोखिम में डालते रहते हैं. जिसका खामियाजा केवल यात्रियों को ही भुगतना पड़ता है. ऐसी भी स्थिति देखी गई है कि ऑटो गैराज में काम करने वाले नाबालिग किशोर रात्रि में ट्रायल के नाम पर जमालपुर से मुंगेर के बीच यात्रियों को ढोते हैं. उल्लेखनीय है कि जमालपुर से मुंगेर के बीच जमालपुर थाना, सफियाबाद ओपी, संदलपुर ओपी तथा बेटवन बाजार ओपी का भवन स्थित है. परंतु पुलिस का खौफ ऑटो के ऐसे नाजायज चालकों पर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन