चोरों के आतंक से बरियारपुर उत्तरी पंचायत के लोग परेशान
चोरों के आतंक से बरियारपुर उत्तरी पंचायत के लोग परेशान प्रतिनिधि , बरियारपुर बरियारपुर उत्तरी पंचायत के लोग इन दिनों चोरों के आतंक से काफी परेशान है. चोरों का आतंक इस कदर लोगों पर व्याप्त है कि वे रतजगा करने को मजबूर है. उनकी आंख लगती नहीं है कि घर के बाहर रखे समान की […]
चोरों के आतंक से बरियारपुर उत्तरी पंचायत के लोग परेशान प्रतिनिधि , बरियारपुर बरियारपुर उत्तरी पंचायत के लोग इन दिनों चोरों के आतंक से काफी परेशान है. चोरों का आतंक इस कदर लोगों पर व्याप्त है कि वे रतजगा करने को मजबूर है. उनकी आंख लगती नहीं है कि घर के बाहर रखे समान की चोरी हो जाती है. चोरों के शिकार बने सनत कुमार, मनोज पंडित, जवाहर सिंह ने बताया कि बीती रात घर के आस-पास रखे छोटे-छोटे समानों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया. यह कोई पहली घटना नहीं है. घर में घुस कर बैट्री तक चोरों ने चूरा लिया. पीडि़तों ने बताया कि चोर ऐसा है कि घरों के सामने रखे बरतन तक नहीं छोड़ रहे हंै. चोरों के आतंक से परेशान लोगों ने कहा कि हमलोग रतजगा करने को विवश है. जब इस संबंध में बरियारपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी तरह की घटना की जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










