पेंशनरों की समस्याओं के निदान को लेकर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : बिहार पेंशनर समाज शाखा मुंगेर की एक विशेष बैठक रविवार को किला परिसर स्थित शाखा कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ नरेश मोहन झा ने की. बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विचार किया गया और समस्याओं के निदान को लेकर विशेष रणनीति बनायी गयी. बैठक में कहा कि वर्ष 2006 के […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार पेंशनर समाज शाखा मुंगेर की एक विशेष बैठक रविवार को किला परिसर स्थित शाखा कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ नरेश मोहन झा ने की. बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विचार किया गया और समस्याओं के निदान को लेकर विशेष रणनीति बनायी गयी.

बैठक में कहा कि वर्ष 2006 के पूर्व के पेंशनरों का औपबंधिक पेंशन का पुनरीक्षण होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि औपबंधिक पेंशन के फाइनल के अवसर पर वित्त विभाग द्वारा आदेश निकला गया है कि पेंशन खुद प्रपत्र-3 भरे और आवेदन वहां जमा करे जहां से वे रिटायर हुए है. यह पेंशनरों के लिए एक जटिल समस्या हो गयी है.

बूढ़े, लाचार, बीमार पेंशनर के लिये यह संभव नहीं है. इसलिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए विशेष तौर पर रणनीति बनायी जायेगी. आज तक बैंक, पोस्ट ऑफिस , बिजली बिल, गैस डिलिवरी में पेंशनर के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जाती है. न तो अलग काउंटर की व्यवस्था है और न उसके बैठने की समुचित व्यवस्था है. बैठक में धरहरा एवं जमालपुर के संगठन को जागृत करने और संचालन की सुदृढ़ व्यवस्था करने के लिए रामनगीना ठाकुर को दायित्व सौंपा गया.

संग्रामपुर शाखा के लिए रामनरेश सिंह एवं धनश्याम सिंह जबकि खड़गपुर शाखा के सचिव महेंद्र नारायण झा के अनियमित कार्य एवं संघ विरोधी क्रिया के कारण पेंशन समाज के बिहार शाखा से अविलंब हटाने की मांग की गयी. मौके पर आनंद किशोर, शशिशेखर मिश्र, सच्चिदानंद पांडे, राजनाथ यादव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन