दूसरे दिन भी जारी रहा माता दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जन
दूसरे दिन भी जारी रहा माता दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जन फोटो संख्या : 23,24फोटो कैप्सन : विसर्जन के लिए जाती मां की प्रतिमा व गंगा में प्रवाहित मां की प्रतिमा प्रतिनिधि, मुंगेरमाता दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. देर शाम तक बारी- बारी से माता दुर्गा व मां […]
दूसरे दिन भी जारी रहा माता दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जन फोटो संख्या : 23,24फोटो कैप्सन : विसर्जन के लिए जाती मां की प्रतिमा व गंगा में प्रवाहित मां की प्रतिमा प्रतिनिधि, मुंगेरमाता दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. देर शाम तक बारी- बारी से माता दुर्गा व मां काली की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलते रहा. वहीं विसर्जन देखने के लिए श्रद्धालुओं की भी भीड़ लगी रही.शनिवार को मुख्य रूप से जमालपुर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. दोपहर बाद सभी दुर्गा व काली की प्रतिमाएं सोझी घाट से भगत सिंह चौक के बीच कतार में लग गयी. किंतु उन्हें गंगा में प्रवाहित करने में काफी विलंब हुआ. देर शाम तक प्रशासनिक देख- रेख में बारी- बारी से काली व दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ. पूजा समितियों द्वारा माता काली व दुर्गा की आरती कर श्रद्धा के साथ प्रतिमा को गंगा में प्रवाहित किया गया. जम कर उठाया नौका बिहार का लुत्फजिला प्रशासन द्वारा भले ही विसर्जन के दौरान मोटर चालित वोटों पर प्रतिबंध लगा रखा हो. किंतु नौका बिहार करने से न तो लोग माने और न ही जिला प्रशासन द्वारा उसे रोकने की कोशिश भी की गयी. जिसके कारण बच्चे, बूढ़े, युवा व महिलाओं ने नौका बिहार का जम कर लुत्फ उठाया. अपने जान को जोखिम में डाल कर इस तरह के प्रतिबंधित कार्य से लोग बड़ी दुर्घटना के शिकार भी बन सकते थे. ——————————जोड़ी पोखर में किया प्रतिमा का विसर्जन फोटो संख्या : 26 फोटो कैप्सन : जोड़ी पोखर में प्रतिमा का विसर्जन हवेली खड़गपुर : शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन के साथ मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला चलता रहा. जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जबकि आखाड़ा समिति द्वारा बेहतरीन करतब दिखाया गया. जिसे देख लोगों ने दांतों तले अंगुली चबा ली. शनिवार को विसर्जन के दौरान विभिन्न अखाड़ा समिति के बुलंद नौजवानों ने बेहतरीन शारीरिक करतब दिखा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. इसके पूर्व नगर के पुरानी चौक पर बड़ी काली व बड़ी दुर्गा महारानी एवं विषहरी स्थान स्थित दुर्गा मां की प्रतिमा का मिलन पर भव्य महाआरती की गयी और विसर्जन किया गया. उधर खड़गपुर हाट की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जोड़ी पोखर में पुरे भक्ति भाव के साथ किया गया. जिसमें भक्तों की श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा. सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गये थे. सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल के जवान सुरक्षा में मुस्तैद दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










