मन मेरा मंदिर, मां मेरी पूजा ...
मन मेरा मंदिर, मां मेरी पूजा … प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर दुर्गा पूजा के दौरान अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति जागरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अग्रहण दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भी भक्ति जागरण आयोजित की गयी. जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों से देर रात तक लोगों को झुमाया. […]
मन मेरा मंदिर, मां मेरी पूजा … प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर दुर्गा पूजा के दौरान अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति जागरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अग्रहण दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भी भक्ति जागरण आयोजित की गयी. जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों से देर रात तक लोगों को झुमाया. मुस्कान म्यूजिकल ग्रुप भागलपुर द्वारा अग्रहण में भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. झारखंड एवं बंगाल के गायक-गायिकाओं ने भक्ति गीतों से शमा बांध दिया. भक्ति जागरण का आगाज बजरंगी विश्वास के भक्तिमय प्रस्तुति ” मां मेरी मंदिर मां मेरी पूजा, मां से बढ़कर कोई ना दूजा ” से हुआ. गायिका संगीता ने अपनी सुरों से सभी को खूब झुमाया. उसने जब ” माई सांची जोतावाली माता ” गीत प्रस्तुत किया तो लोग झूमने लगे. ग्रुप के अन्य कलाकारों ने भी देर रात तक भक्ति गीत प्रस्तुत किया.दर्शक रातभर भक्ति रस में गोता लगाते रहे. मौके पर आरपी यादव, नवीन चंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, पिंटू सिंह, अमरनाथ सिंह, संजीव कुमार सिंह, सागर सिंह, कुंदन सिंह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










