कुत्ता काटे या करवाना हो एक्स- रे, तो लेना होगा डीएस का परमिशन
कुत्ता काटे या करवाना हो एक्स- रे, तो लेना होगा डीएस का परमिशन प्रतिनिधि, मुंगेरयदि आपको सदर अस्पताल में एक्स- रे कराना हो या एंटी रैबीज वैक्सीन की जरुरत हो तो अस्पताल उपाधीक्षक के परमिशन के बाद ही दवा मिलेगी. जिस परची पर चिकित्सक मरीजों के लिए एक्स- रे व एंटी रैबीज वैक्सीन लिखते हैं, […]
कुत्ता काटे या करवाना हो एक्स- रे, तो लेना होगा डीएस का परमिशन प्रतिनिधि, मुंगेरयदि आपको सदर अस्पताल में एक्स- रे कराना हो या एंटी रैबीज वैक्सीन की जरुरत हो तो अस्पताल उपाधीक्षक के परमिशन के बाद ही दवा मिलेगी. जिस परची पर चिकित्सक मरीजों के लिए एक्स- रे व एंटी रैबीज वैक्सीन लिखते हैं, उस पर अस्पताल उपाधीक्षक के परमिशन मिले बगैर यह सेवा उपलब्ध नहीं हो सकती. जिसके कारण इन दिनों मरीजों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.कल्याणचक निवासी गोविंद यादव व हेरुदियारा निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनलोगों को डॉक्टर साहब ने एक्स- रे लिखा है. किंतु सुबह सात बजे से ही डीएस साहब का इंतजार कर रहे हैं. वहीं सीताकुंड डीह निवासी युगल चौधरी ने बताया कि उनके पुत्र राहुल को सोमवार को बंदर ने काट लिया. इमरजेंसी वार्ड में मौजूद मेडिकल स्टाफ ने कहा था कि सुबह आठ बजे एंटी रैबीज का वैक्सीन मिलेगा. सुबह जब आया तो बताया गया कि डीएस साहब आयेंगे तो वैक्सीन मिलेगा. डीएस साहब का परमिशन लेना पड़ेगा. कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षकअस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा कहा कि उन्हें स्वास्थ्य उपनिदेशक द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि चिकित्सकों द्वारा लिखे गये एक्स- रे व एंटी रैबीज वैक्सीन को वे खुद से उचित पा लें, तभी उन्हें ये सुविधा मुहैय्या करायी जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










