डांडिया महोत्सव पर महिलाओं ने मचायी धूम

Updated:
विज्ञापन

डांडिया महोत्सव पर महिलाओं ने मचायी धूम फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : डांडिया खेलती महिलाएं प्रतिनिधि , मुंगेर प्रगतिशील महिलाओं की संस्था रसमंजरी के तत्वावधान में राजबाटि बड़ा बाजार परिसर में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें मुंगेर एवं जमालपुर की 123 परिवार के महिला ने भाग लिया. डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने […]

विज्ञापन

डांडिया महोत्सव पर महिलाओं ने मचायी धूम फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : डांडिया खेलती महिलाएं प्रतिनिधि , मुंगेर प्रगतिशील महिलाओं की संस्था रसमंजरी के तत्वावधान में राजबाटि बड़ा बाजार परिसर में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें मुंगेर एवं जमालपुर की 123 परिवार के महिला ने भाग लिया. डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने डांडिया खेल का भरपूर आनंद उठाया. बच्चों ने भी डांडिया में खूब धमाल मचाया. आयोजन की संयोजिका रेणु जैन ने बताया कि पिछले चार वर्षों तक यह आयोजन जैन धर्मशाला में होती रही. आज यह सांस्कृतिक उत्सव इस उपवन में आयोजित की गयी. इस मौके पर लोक नृत्य गरबा की प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की गयी. जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. दुधिया रौशनी में गरबा खेलती महिलाओं को देख कर उपस्थित लोगों ने तालियां बजा कर हौसला अफजाई की. गरबा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को संस्था द्वारा पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर इमा रोहिणी, जयश्री सितारिया, कृष्णा पाहुजा, कमलजीत कौर, सुनीता मुरारका, मधु सरावगी, कविता जैन, सरिता जैन, सिम्मी, प्रेम वर्मा, सविता रानी, हर्षा तहलानी, राजेश जैन, अशोक सितारिया, भावेश जैन, संदीप भगत, डॉ वाई के दिवाकर, डॉ सुनील गुप्ता, डॉ सुनील प्रसाद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन