वश्वि हिंदू परिषद ने जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने जताया विरोध जमुई . विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नीतीश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला प्रशासन पर एक समुदाय के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया है. श्री कुमार ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि बीते 18 अक्तूबर को सदर थाना के प्रांगण में हुए […]

विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने जताया विरोध जमुई . विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नीतीश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला प्रशासन पर एक समुदाय के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया है. श्री कुमार ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि बीते 18 अक्तूबर को सदर थाना के प्रांगण में हुए शांति समिति की बैठक में अधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश दिया गया था. प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाया गया है. इस दौरान किसी के द्वारा डीजे नहीं बजाया जायेगा. ऐसा होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जायेगा. साथ ही बताया कि तय हुए मानकों के आधार पर दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान कहीं भी डीजे नहीं बजाया गया है. लेकिन शहर मुख्यालय में भी मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाया गया है और जुलूस के साथ रहे पदाधिकारी इसका अनदेखी करते रहे. विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजते देख दूरभाष पर इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को भी दिया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ है. सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंचमंदिर के अध्यक्ष गिरिश शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि 23 अक्टूबर को महिसौड़ी मुहल्ला के द्वारा निकाला गया तजिया जुलूस में मौजूद असमाजिक तत्वों द्वारा महाराजगंज स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में गंदा बोतल सहित अन्य आपत्ति जनक सामान फेंका गया था. जिसकी शिकायत भी जिला प्रशासन को की थी. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि हिंदूओं के ऊपर शोषण और अत्याचार पिछले कई वर्षों से होता आ रहा है. लेकिन इसे हमेशा से जिला प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है. अगर यही स्थिति रही तो किसी भी समय साम्प्रदायिक हिंसा हो सकता है. जिसका जिम्मेवार जिला प्रशासन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन