मां दुर्गा के विसर्जन में श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम

Updated:
विज्ञापन

मां दुर्गा के विसर्जन में श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम फोटो संख्या : 21,22फोटो कैप्सन : विसर्जन के लिए जाती हवेली खड़गपुर व तारापुर की मां दुर्गा प्रभात खबर टोली, मुंगेर भक्तिभाव के बीच शुक्रवार को मां देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक चौकसी के साथ विसर्जन […]

विज्ञापन

मां दुर्गा के विसर्जन में श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम फोटो संख्या : 21,22फोटो कैप्सन : विसर्जन के लिए जाती हवेली खड़गपुर व तारापुर की मां दुर्गा प्रभात खबर टोली, मुंगेर भक्तिभाव के बीच शुक्रवार को मां देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक चौकसी के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी और कहीं गंगा नदी तो कहीं अन्य नदी व तालाब में माता को विसर्जित किया गया. लोगों ने अश्रुपूर्ण नेत्र से मां को अंतिम विदाई दी और उनसे सुख-समृद्धि की कामना की. बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार बरियारपुर में जय मां दुर्गे के जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान डंका, ढोल एवं गाजे-बाजे के साथ मां की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. जहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से कल्याणटोला गंगा घाट में मां की प्रतिमा को विसर्जित किया. वहीं पैरूमंडल टोला की दुर्गा को पैरूमंडल टोला गंगा घाट, ईटहरी दुर्गा को ईटहरी स्थित पोखर, रतनपुर की दुर्गा को नील पोखर रतनपुर, पाटम की दुर्गा को मुंगेर सोझीघाट में विसर्जित किया गया. साथ ही युवकों द्वारा अस्त्र-शस्त्र एवं सीने पर पत्थर फोड़ कर दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया. वहीं एक खिलाड़ी ने एक छोटी सी बच्ची के सीने पर कद्दू काटा और बच्ची को जरा सी भी खरोच नहीं आयी. असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार असरगंज प्रखंड में शुक्रवार को मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा निकली. जहां मैया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दी. इस अवसर पर प्रखंड के बनैली, जलालाबाद, मासूमगंज, कमरांय, बदरखा एवं मकवा स्थित मां दुर्गा को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुए और जय मां दुर्गे के जयकारे के बीच मां दुर्गा को नारायणपुर स्थित पोखर में अंतिम विदाई दी गयी. धरहरा प्रतिनिधि के अनुसार धरहरा प्रखंड में शुक्रवार को पूजा समितियों द्वारा मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली. धरहरा मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा एवं नवदुर्गा मंदिर धरहरा, पूजा समिति ईटवा की बड़ी दुर्गा एवं भलार स्थित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से निकाला गया. इस दौरान श्रद्धालु की आंखें नम रही और पूजा समिति के सदस्य गाजे-बाजे के साथ नृत्य संगीत करते हुए पोखर में मां दुर्गा को विसर्जित किया. तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार तारापुर में मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन से पूर्व बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली. वहीं प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तिलडिहा मंदिर, मोहनगंज, धौनी से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. जहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी. विसर्जन शोभायात्रा में डंका, ढाक एवं गाजे-बाजे के साथ युवक व बच्चे थिरकते रहे. तारापुर के उल्टानाथ महादेव मंदिर, नया दुर्गास्थान मोहनगंज, रणगांव, पड़भरा, भगलपुरा में प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन