शिविर लगाकर कर की गयी मानवता की सेवा

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : दुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर में सेवा शिविर लगा कर मानवता की सेवा की गयी. शिविर में जहां मेले में आये लोगों को मुफ्त में पेयजल एवं फर्स्ट एड की व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी. वहीं खोये हुए बच्चों के संदर्भ में माइक से लगातार उद्घोषणा के […]

विज्ञापन

मुंगेर : दुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर में सेवा शिविर लगा कर मानवता की सेवा की गयी. शिविर में जहां मेले में आये लोगों को मुफ्त में पेयजल एवं फर्स्ट एड की व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी.

वहीं खोये हुए बच्चों के संदर्भ में माइक से लगातार उद्घोषणा के माध्यम से बच्चों को परिजनों से मिलवाया गया. वैसे इस बार कई संगठनों द्वारा चुनाव आचार संहिता के पेंच के कारण शिविर नहीं लगाया गया और शिविर के मामले में प्रशासन पर दोहरा मापदंड का भी आरोप लगाया गया. पीपल पांती रोड में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जहां सेवा शिविर लगा कर लोगों को सूचना एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान की गयी.

वहीं सत्य साई सेवा समिति ने भी पेयजल व प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान की गयी. रेडक्रॉस के सचिव जयकिशोर संतोष ने बताया कि इस बार काफी संख्या में खोये हुए बच्चे शिविर में आये. जिन्हें लगातार उद्घोषणा कर परिजनों से मिलाया गया. वहीं रेडक्रॉस द्वारा प्राथमिक उपचार की बेहतर व्यवस्था की गयी. यहां तक कि कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से सदर अस्पताल भी भेजा गया. इसके साथ ही ग्रामीण चिकित्सक संघ,

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं मुंगेर होमियोपैथिक चिकित्सक एसोसिएशन ने भी सेवा शिविर लगा कर मेला में आये लोगों की सेवा की. प्रशासन पर भेदभाव का आरोप मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश जैन ने मानव सेवा के लिए लगाये जाने वाले सेवा शिविर के मामले में अनुमंडल प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा है कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा कोतवाली थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा गया था कि कोई भी संगठन दुर्गापूजा मेला में सेवा शिविर नहीं लगायेंगे. क्योंकि आदर्श आचार संहिता के तहत शिविर लगाने पर प्रतिबंध है. बावजूद शुक्रवार को मेला के दौरान कई शिविर लगाये गये. उन्होंने कहा है कि अनुमंडल प्रशासन दोहरा नीति अपनाने का काम किया है जो अत्यंत ही निंदनीय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन