अपराधी की गोली से घायल लक्ष्मी मंडल की मौत
अपराधी की गोली से घायल लक्ष्मी मंडल की मौत प्रतिनिधि, मुंगेरनयारामनगर थाना क्षेत्र के लोहचा पाटम गांव में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों के गोली से घायल 60 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मी प्रसाद मंडल की इलाज के दौरान शुक्रवार को पटना में मौत हो गयी. इस मामले में अबतक नयारामनगर पुलिस न तो अपराधी की शिनाख्त […]
अपराधी की गोली से घायल लक्ष्मी मंडल की मौत प्रतिनिधि, मुंगेरनयारामनगर थाना क्षेत्र के लोहचा पाटम गांव में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों के गोली से घायल 60 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मी प्रसाद मंडल की इलाज के दौरान शुक्रवार को पटना में मौत हो गयी. इस मामले में अबतक नयारामनगर पुलिस न तो अपराधी की शिनाख्त कर पायी है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है. बताया जाता है कि लक्ष्मी प्रसाद मंडल अपने घर में सोया हुआ था. तभी रात के लगभग 11 बजे किसी ने उनके दरबाजे को खटखटाया. दरबाजा खटखटाने की आवाज पर वह दरबाजा खोला तो अपराधी ने उसे गोली मार दी थी. उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया था. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. लक्ष्मी मंडल की मौत के बाद गांव में तनाव व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










