नवाह संकीर्तन में जुट रही भीड़
नवाह संकीर्तन में जुट रही भीड़ प्रतिनिधि, गम्हरिया, मधेपुरा. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में हो रहे नवाह संकीर्तन में भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है. शुक्रवार की रात रामलीला का आयोजन किया गया. मौके पर दूर दराज से आये ग्रामीणों ने इसका आनंद लिया. वहीं नव अंतर जातीय युवा संगठन की कमेटी के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था […]
नवाह संकीर्तन में जुट रही भीड़ प्रतिनिधि, गम्हरिया, मधेपुरा. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में हो रहे नवाह संकीर्तन में भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है. शुक्रवार की रात रामलीला का आयोजन किया गया. मौके पर दूर दराज से आये ग्रामीणों ने इसका आनंद लिया. वहीं नव अंतर जातीय युवा संगठन की कमेटी के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग दिखे. कमेटी के अध्यक्ष मनोहर भगत ने बताया कि दूर – दूर से कलाकारों के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता है. मौके पर सदस्य सिट्टू कुमार, सुजित कुमार, अरविंद प्रभाकर, राजा कुमार, राजा गुप्ता, मो इमरान, मो मुन्ना, अमित कुमार, फुलटुस कुमार आदि लोग यज्ञ को सफल बनाने में लगे रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










