बदहाली : नर्स के अभाव में पिछले छह माह से बंद है प्रसव केंद्र
बदहाली : नर्स के अभाव में पिछले छह माह से बंद है प्रसव केंद्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ीरामपुर में नहीं होता प्रसव फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी रामपुर प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य […]
बदहाली : नर्स के अभाव में पिछले छह माह से बंद है प्रसव केंद्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ीरामपुर में नहीं होता प्रसव फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी रामपुर प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोल रही है. वहीं दूसरी ओर जिले में जो प्रसव केंद्र खोले गये हैं वहां प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही. दो वर्ष पूर्व जमालपुर प्रखंड के गढ़ी रामपुर में स्वास्थ्य विभाग प्रसव केंद्र खोला था जो आज बेकार पड़ा है. छह माह से बंद है प्रसव केंद्रअतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ीरामपुर में पदस्थापित चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर 2013 को प्रसव केंद्र का उद्घाटन किया गया था. यहां प्रसव कराने के लिए ए ग्रेड नर्स की व्यवस्था दी गयी थी. जिनके सहयोग से यहां महिलाओं का प्रसव कराया जाता था. किंतु इसी वर्ष अप्रैल महीने में नर्स को वापस सदर अस्पताल बुला लिया गया. जिसके बाद पिछले छह माह से यहां प्रसव कार्य बंद हो गया. नर्स कर रही आराम, मरीज हो रहे परेशानएक ओर जहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ीरामपुर स्थित प्रसव केंद्र में नर्स के अभाव में प्रसव कार्य बंद कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर मुंगेर सदर अस्पताल स्थित आइसीयू व एसएनसीयू में बिना काम के ही प्रतिदिन 14 नर्सों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है. जो अपनी ड्यूटी को आपस में गप्पे लड़ा कर पूरा कर रही है. मालूम हो कि आइसीयू व एसएनसीयू में मरीजों के लिए सेवा आरंभ नहीं की गयी है. बावजूद यहां नर्स को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है. किंतु एक नर्स के अभाव में गढ़ीरामपुर स्थित प्रसव केंद्र पिछले छह माह से बंद पड़ा हुआ है.कहते हैं सिविल सर्जनसिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने कहा कि पूर्व में जिस नर्स को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ीरामपुर स्थित प्रसव केंद्र में ड्यूटी पर लगाया गया था, वे संविदा पर थी. वहां पर विभाग द्वारा नर्स का पद सृजित नहीं किया गया है. विभाग के निर्देश पर ही वहां नर्स की व्यवस्था दी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










