अभी नहीं उठा सकेंगे ट्रेन का आनंद
मुंगेर : जमालपुर के बीच रेल सेवा इस वर्ष भी चालू नहीं हो पायेगी. हालांकि, रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने जून 2015 में ही रेल सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की थी. वहीं अब रेल अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा, तो मार्च 2016 तक रेल सेवा प्रारंभ हो पायेगी. क्योंकि, […]
मुंगेर : जमालपुर के बीच रेल सेवा इस वर्ष भी चालू नहीं हो पायेगी. हालांकि, रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने जून 2015 में ही रेल सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की थी. वहीं अब रेल अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा,
तो मार्च 2016 तक रेल सेवा प्रारंभ हो पायेगी. क्योंकि, मुंगेर-जमालपुर तक कई जगहों पर पटरी को जोड़ने का काम चल रहा है. मुंगेर स्टेशन के अंतर्गत तीन रेल लाइन बिछायी जाना है, लेकिन अब तक सिर्फ बीच का मेन लाइन ही बिछ पायी है.
मुंगेर-जमालपुर तक पटरी को बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. लेकिन, बीच-बीच में कई जगहों पर पटरी को जोड़ने का काम चल रहा है. मुंगेर स्टेशन में तीन रेल लाइन बिछाया जाना है. किंतु अबतक सिर्फ बीच का मेन लाइन ही बिछ पाया है. बांकी दोनों प्लेटफॉर्म के किनारे का रेल पटरी अबतक नहीं बिछाया गया है. वहीं रेल पटरी बिछाये जान के बाद ब्लास्टिंग व अर्थ वर्किंग का कार्य भी किया जाना अभी बांकी है. जिसमें अमूमन तीन माह का समय लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










