तारापुर विस में महिलाओं ने पुरुष को पछाड़ा
तारापुर विस में महिलाओं ने पुरुष को पछाड़ा फोटो संख्या : 7 फोटो कैप्सन : तारापुर विधानसभा में मतदान करती महिलाएं प्रतिनिधि , मुंगेरविधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी सबसे अधिक रही. शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी दमदार उपस्थित लोकतंत्र की मजबूती प्रदान करने में दिखाई है. मुंगेर-जमालपुर में […]
तारापुर विस में महिलाओं ने पुरुष को पछाड़ा फोटो संख्या : 7 फोटो कैप्सन : तारापुर विधानसभा में मतदान करती महिलाएं प्रतिनिधि , मुंगेरविधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी सबसे अधिक रही. शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी दमदार उपस्थित लोकतंत्र की मजबूती प्रदान करने में दिखाई है. मुंगेर-जमालपुर में तो महिला पीछे रही, लेकिन तारापुर विधान सभा में महिला मतदाताओं ने वोट डालने में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया. स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी. जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा अभियान चलाया गया. घर में जाने वाली गैस सिलेंडर पर भी मतदान करें का स्टिकर चिपकाया गया. शहरी क्षेत्र में इसका तो महिलाओं पर असर नहीं पड़ा लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसका खूब असर पड़ा. मुंगेर विधानसभा में जहां 75 हजार 725 महिलाओं ने वोट की. वहीं जमालपुर में मात्र 63 हजार महिलाओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे अधिक तारापुर विधानसभा में महिलाओं ने वोट डाले. यहां 70 हजार 899 पुरुष मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. जबकि महिलाओं की संख्या 74 हजार 141 रही. विधानसभा में डाले गये वोट ——————–मुंगेर विधानसभा : कुल मतदाता : 3,11,829पुरुष मतदाता : 1,69,937महिला मतदाता : 1,41,863मतदान प्रतिशत : 54.226पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट : 93,234 महिला मतदाताओं ने डाले वोट : 75,725 ————————-जमालपुर विधानसभा :कुल मतदाता : 2,96,094पुरुष मतदाता : 1,63,036महिला मतदाता : 1,33,047मतदान प्रतिशत : 50.75पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट : 78,510 महिला मतदाताओं ने डाले वोट : 63,613 —————————तारापुर विधानसभा :कुल मतदाता : 2,88,951 पुरुष मतदाता : 1,55,807महिला मतदाता : 1,33,135मतदान प्रतिशत : 53 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट : 70,899 महिला मतदाताओं ने डाले वोट : 74,141
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










