चुनाव खत्म होते ही जीत-हार की गणना में जुटे समर्थक

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : चुनाव खत्म होने के साथ ही जीत-हार की गणना करने में पार्टियों के समर्थक जुट गये हैं. बूथ मैनेजमेंट की समीक्षा करने में जहां प्रत्याशी और उनके एजेंट माथापच्ची कर रहे हैं, वहीं जीत के लिए अपने-अपने तरीके से आकलन भी कर रहे हैं. यूं तो जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र यानी मुंगेर, […]

विज्ञापन

मुंगेर : चुनाव खत्म होने के साथ ही जीत-हार की गणना करने में पार्टियों के समर्थक जुट गये हैं. बूथ मैनेजमेंट की समीक्षा करने में जहां प्रत्याशी और उनके एजेंट माथापच्ची कर रहे हैं,

वहीं जीत के लिए अपने-अपने तरीके से आकलन भी कर रहे हैं. यूं तो जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र यानी मुंगेर, जमालपुर एवं तारापुर में लड़ाई आमने-सामने की रही.

लेकिन कुछ ऐसे भी निर्दलीय प्रत्याशी रहे जो प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के जीत में रोड़ा अटका सकते है. जमालपुर एवं तारापुर में 3 बजे ही मतदान समाप्त हो गया. जबकि मुंगेर में 5 बजे शाम तक मतदान हुआ.

मतदान के बाद पार्टियों के समर्थक ने राहत की सांस ली और लंबे समय प्रचार के बाद अपने-अपने घर पहुंचे. जहां जीत-हार को लेकर उनके अंदर गतिरोध जारी हो गया.

हर एक दूसरे समर्थक मोबाइल पर देर रात वोट की जानकारी प्राप्त करते रहे. सुबह होते ही समर्थक अपने-अपने पार्टी कार्यालय में जुटे और बूथ मैनेजमेंट की समीक्षा करने में लग गये. किस बूथ पर कितना वोट पक्ष में पड़ा, कितना वोट विरोधियों को पड़ा. इसकी समीक्षा में समर्थक भिड़े रहे.

जबकि यह भी तय कर रहे थे कि किस निर्दलीय प्रत्याशी ने कहां किसका कितना वोट काटा. कहीं यह वोट हार का तो कारण नहीं बनने वाला है. इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हो रही थी. अनुमान भी लगाया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख गठबंधन के प्रत्याशियों की नींद उड़ा डाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन