लगातार बढ़ रहे डेंगू के रोगी, इलाज की व्यवस्था नहीं

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : अगस्त माह से डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिले भर में अबतक डेंगू के 20 मरीज पाये जा चुके हैं. जिनमें से 10 रोगी इलाज के बाद स्वस्थ हो गये और बांकी का इलाज चल रहा है. वहीं समय पर इलाज नहीं होने के कारण एक मरीज […]

विज्ञापन

मुंगेर : अगस्त माह से डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिले भर में अबतक डेंगू के 20 मरीज पाये जा चुके हैं. जिनमें से 10 रोगी इलाज के बाद स्वस्थ हो गये और बांकी का इलाज चल रहा है.

वहीं समय पर इलाज नहीं होने के कारण एक मरीज की जान भी जा चुकी है.

इलाज की नहीं है व्यवस्था : मुंगेर सदर अस्पताल में डेंगू के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है. यहां डेंगू जांच के जो कीट उपलब्ध है उसका लाभ आम लोगों को नहीं बल्कि खास लोगों को ही मिल पा रहा है.

चिकित्सक डेंगू के आशंका को लेकर जो इलाज लिखते हैं वह बाजार से करानी पड़ रही है. अस्पताल की स्थिति यह है कि ज्योंही किसी रोगी में डेंगू के लक्षण पाये जाते हैं डॉक्टर उन्हें पटना या भागलपुर रेफर कर देते हैं.

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के जांच के लिए यहां कीट उपलब्ध है. मरीजों के लिए विशेष वार्ड भी बना दिया गया है. मरीजों की पहचान होने पर उन्हें विशेष वार्ड में भरती किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन