रेल कारखाना के कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रेल इंजन कारखाना में अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन किये गये. इस दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. वहीं उन्होंने हाथें में झाड़ू व पोछा लेकर कारखाना […]

विज्ञापन

जमालपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रेल इंजन कारखाना में अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन किये गये.

इस दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. वहीं उन्होंने हाथें में झाड़ू व पोछा लेकर कारखाना परिसर में सफाई अभियान चलाया.

दो घंटे श्रमदान का लिया संकल्प.पोर्टिको में आयोजित कार्यक्रम में सीडब्लूएम ने शपथ दिलाई कि बापू ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ व विकसित भारत की कल्पना भी की थी.
उन्होंने शपथ दिलायी कि वे प्रत्येक एक सौ घंटे में दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के संकल्प को बनाये रखेंगे. न गंदगी करेंगे और नहीं किसी और को करने देंगे.
सबसे पहले स्वयं, अपने परिवार, मुहल्ले, गांव व अपने कार्यस्थल से इसकी शुरुआत करेंगे. साथ ही इस संकल्प को अन्य दस व्यक्तियों से भी करवायेंगे.
परिसर में विशेष अभियान. शपथ के बाद विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें कारखाना के लगभग सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया. संयुक्त भावन के आस पास के अतिरिक्त डीजल शॉप, क्लब रोड, कारखाना रोड, गोल्फ रोड एवं विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में भी यह अभियान चलाया गया.
सड़कों के कचरे, मैदानों के घास व झाड़ झंखाड़ का निष्पादन किया गया. मौके पर डिप्टी यूके सिंह, एके हलदर, एमएम प्रसाद, आरके नाथ, जीसी राव, परवीन कुमार, राजीव कुमार, सिरील टेटे, तरुण कुमार, सीएमएस डॉ समीर कुमार रक्षित, डॉ आरके सिन्हा, डॉ पीके सिंघानिया, दर्जनों रेलकर्मी एवं रेलवे स्कूलों के छात्र, स्काउट एंड गाइड मुख्य रूप से उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन