छापेमारी में पुलिस पर बम फेंका
मुंगेर : लूट में रंगदारी मांगने पर एंटिना गिरोह के सदस्यों ने दो दिन पूर्व मो सरफराज की हत्या कर दी थी. इस बात का खुलासा इस मामले में गिरफ्तार शहर के नया टोला मिन्नत नगर हाजीसुभान निवासी मो मुस्तकीम ने शुक्रवार को की. उन्होंने पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के समक्ष कई आपराधिक घटनाओं […]
मुंगेर : लूट में रंगदारी मांगने पर एंटिना गिरोह के सदस्यों ने दो दिन पूर्व मो सरफराज की हत्या कर दी थी. इस बात का खुलासा इस मामले में गिरफ्तार शहर के नया टोला मिन्नत नगर हाजीसुभान निवासी मो मुस्तकीम ने शुक्रवार को की.
उन्होंने पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के समक्ष कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारा. जिसमें दो हत्या, डकैती व लूट जैसे मामले शामिल हैं.
पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि 30 सितंबर की तड़के अपराधियों ने पुरबसराय रेलवे ढ़ाला निवासी मो. सरफराज उर्फ जॉनी की गोली मार कर हत्या कर दी थी.
परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. कांड के उद्भेदन के लिए टीम का गठन किया. टीम ने घटना के एक घंटे बाद ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों की शिनाख्त कर ली. इस मामले में मो. मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया गया. जिस पर दो हत्या, लूट सहित दर्जन भर मामले दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










