दर्जन भर लोग थे वारदात में शामिल

Updated:
विज्ञापन

हत्या में शामिल खाजो आशीष व चंदर यादव गिरफ्तार धरहरा : धरहरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल खाजो यादव, आशीष यादव एवं चंदर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टास्क फोर्स […]

विज्ञापन

हत्या में शामिल खाजो आशीष व चंदर यादव गिरफ्तार

धरहरा : धरहरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल खाजो यादव, आशीष यादव एवं चंदर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.
जबकि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टास्क फोर्स का गठन किया गया है. शीघ्र ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने धरहरा थाना में मंगलवार की शाम जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के समक्ष पत्रकारों को बताया कि रविवार की रात अनिल चौधरी व राजीव चौधरी हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया गया है और इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यालय डीएसपी ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टेंगारी (कुल्हाड़ी) एवं खून से शना लूंगी, टी-शर्ट व चप्पल को सुरेंद्र यादव के घर से बरामद किया गया है. एसपी ने घटना के संदर्भ में बताया कि रविवार की रात जब अनिल चौधरी व राजीव चौधरी शराब लेकर आ रहा था तो कुदरतावाद पचरुखी के मेलो यादव, धर्मेंद्र यादव, मन्नो यादव, पप्पू यादव एवं लालू यादव ने उससे दो गैलन महुआ शराब छीन लिया था.
शराब छीनने के बाद दोनों वापस घर आया और अपने घर से पुन: घटनास्थल पर पहुंच कर दो फायरिंग किया. जहां आसपास के रहने वाले अधिक यादव, फुलचंद यादव, सुरेन यादव, मेलो यादव, पप्पू यादव, मन्नो यादव, लालू यादव, धरनीधर यादव, खाजो यादव, गुड्डु यादव, श्रीराम यादव, धर्मेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, आशीष यादव, विलोचन यादव, सकीचन यादव ने दोनों को घेर लिया और लाठी व कुल्हाड़ी से प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी. हत्या के दौरान इन लोगों ने अनिल व राजीव को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.
रविवार की रात हुई थी दो की हत्या . धरहरा थाना के दशरथपुर-ईटवा पथ में बिलोखर मोड़ के समीप रविवार की देर रात अनिल चौधरी व राजीव की हत्या कर शव को बीच सड़क पर फेंक दिया गया था. पुलिस ने सोमवार की सुबह शव को मुख्य सड़क से बरामद किया था.
परिजनों के लिए चार-चार लाख की अनुशंसा. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक अनिल चौधरी व राजीव चौधरी अनुसूचित जाति के अंतर्गत आता है. इसलिए मृतक के परिजनों को सरकारी स्तर पर चार-चार लाख रुपये मुआवजा की अनुशंसा की जायेगी. साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत दोनों के परिजन को 20-20 हजार रुपये प्रदान किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन