रोजाना नहीं होता है उठाव

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : शहर के दर्जनों चौक चौराहों पर कूड़ा बीच सड़क पर फैला हुआ है. जहां से रोजाना कूड़े का उठाव नहीं होता है. कासिम बाजार, महद्दीपुर, माधोपुर, रायसर, बस स्टैंड, नंदकुमार पार्क शादीपुर, गुलजार पोखर, जेड़बेहरा में कूड़ों का अंबार लगा है. जबकि कूड़े उठाव के नाम पर रोजाना ट्रैक्टर व टीपर का उपयोग […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के दर्जनों चौक चौराहों पर कूड़ा बीच सड़क पर फैला हुआ है. जहां से रोजाना कूड़े का उठाव नहीं होता है.

कासिम बाजार, महद्दीपुर, माधोपुर, रायसर, बस स्टैंड, नंदकुमार पार्क शादीपुर, गुलजार पोखर, जेड़बेहरा में कूड़ों का अंबार लगा है. जबकि कूड़े उठाव के नाम पर रोजाना ट्रैक्टर व टीपर का उपयोग किया जाता है. बावजूद शहर में कूड़े का ढेर है.

इतना ही नहीं गली-मुहल्ले के भी कूड़े-कचरे का नियमित साफ-सफाई नहीं किया जा रहा. जिसके कारण आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

बढ़ाया 100 सफाइकर्मी
दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ जैसे त्योहार को देखते हुए निगम प्रशासन ने 100 सफाइकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है. यानी स्थायी सफाइकर्मी एवं एनजीओ के सफाइकर्मी मिला कर कुल 300 सफाइकर्मियों द्वारा प्रतिदिन साफ-सफाई कराया जा रहा है. ताकि पर्व-त्योहार जैसे समय में शहर में गंदगी न रहे और शहर क्लीन दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन