बिहार : मुंगेर में दो दलित व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या

Updated at : 28 Sep 2015 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुंगेर में दो दलित व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले में दो दलित व्यक्तियों को एक समूह ने पीट-पीट कर कथित तौर पर मार डाला. घटना मुंगेर जिले के एक गांव की हैं. पुलिस उपाधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने कहा कि घटना रविवार की रात पचरुखी गांव में हुई. जहां अनिल पासी और सेठो पासी नामक दो व्यक्तियों को […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले में दो दलित व्यक्तियों को एक समूह ने पीट-पीट कर कथित तौर पर मार डाला. घटना मुंगेर जिले के एक गांव की हैं. पुलिस उपाधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने कहा कि घटना रविवार की रात पचरुखी गांव में हुई. जहां अनिल पासी और सेठो पासी नामक दो व्यक्तियों को कुछ लोगों ने कथित तौर पर इतनी बेरहमी से मारा कि उनकी मौत हो गयी.

उन्होंने कहा कि हमलावरों ने गुस्से में धारदार हथियार से पीडितों के गले भी काट दिये थे. शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन