एनएच 31 पर चलाया गया वाहन चेकिंग
संवाददाता :साहेबपुरकमाल जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को एनएच 31 पर हॉस्पिटल चौक के समीप विशेष वाहन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया गया. मौके पर सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की. इस दौरान कागजात एवं अन्य कारणों से दोषी वाहनचालकों से ऑन […]
संवाददाता :साहेबपुरकमाल जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को एनएच 31 पर हॉस्पिटल चौक के समीप विशेष वाहन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया गया.
मौके पर सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की. इस दौरान कागजात एवं अन्य कारणों से दोषी वाहनचालकों से ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला गया.
इसके अलावा पंचवीर चौक, हीराटोल और कमला स्थान में भी वाहन जांच और तलाशी अभियान चलाया गया. वाहन जांच अभियान से क्षेत्र में वाहनचालकों में हड़कंप मच गया.
मौके पर सीओ मनोरंजन मधुकर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है.
उन्होंने मतदान को प्रभावित करने को लेकर किसी भी सामग्री, रुपये स्थानांतरण पर भी पैनी नजर रखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










