धरहरा व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन
प्रतिनिधि : मुंगेर जिले के धरहरा एवं मुफस्सिल थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गुरुवार को दो मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया. जहां से दो देसी कट्टा, चार कारतूस, मैगजीन व हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गये. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि धरहरा थाना पुलिस ने बिलोखर पहाड़ […]
प्रतिनिधि : मुंगेर जिले के धरहरा एवं मुफस्सिल थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गुरुवार को दो मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया.
जहां से दो देसी कट्टा, चार कारतूस, मैगजीन व हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गये. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि धरहरा थाना पुलिस ने बिलोखर पहाड़ पर छापामारी कर एक मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया और इस मामले में हथियार बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने वहां से एक देशी कट्टा, चार कारतूस, चार मैगजीन, एक तिरपाल सहित अन्य उपकरण बरामद किये हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना अंतर्गत बेलन बाजार निवासी मंगल कुमार एवं बड़ी मिर्जापुर निवासी बंटी कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है.
एसपी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगातार छापेमारी के भय से इन युवकों द्वारा धरहरा के पहाड़ी क्षेत्र में हथियार का निर्माण किया जा रहा था. इधर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलाल यादव टोला दियारा में छापामार कर एक मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में एक देशी कट्टा, लेथ मशीन एवं हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










