फरार आरोपितों के घरों पर साटा नोटिस

Updated:
विज्ञापन

संवाददाता : बरौनी जीआरपी बरौनी ने बुधवार को होटल व्यवसायी मधु कुमार उर्फ रतीश हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर पर कोर्ट में सरेंडर करने के लिए नोटिस साटा है. रेल थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रभारी रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी बेगूसराय के आदेश पर होटल व्यवसायी हत्याकांड के फरार आरोपित निपनियां मधुरापुर निवासी धनराज […]

विज्ञापन

संवाददाता : बरौनी जीआरपी बरौनी ने बुधवार को होटल व्यवसायी मधु कुमार उर्फ रतीश हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर पर कोर्ट में सरेंडर करने के लिए नोटिस साटा है.

रेल थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रभारी रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी बेगूसराय के आदेश पर होटल व्यवसायी हत्याकांड के फरार आरोपित निपनियां मधुरापुर निवासी धनराज कुमार, नीतीश कुमार, विजय कुमार तथा अंजनी कुमार के घर पर पुलिस ने सरेंडर करने के लिए वकालतन नोटिस साटा है.

रेल पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के सरेंडर नहीं करने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों के घरों की कुर्की करेगी. जीआरपी ने बताया कि होटल व्यवसायी हत्याकांड में शामिल एक अन्य अभियुक्त सूरज नगर निपनियां निवासी कुणाल कुमार उर्फ कुलकुल पूर्व से ही बेगूसराय जेल में बंद है.

गौरतलब है कि विगत 24 अगस्त की रात में शातिर अपराधियों ने सलाद में नींबू नहीं रहने के कारण रेलवे मार्केट बरौनी स्थित सागर सम्राट होटल के संचालक मधु कुमार उर्फ मधुकर रतीश की गोली मार कर हत्या कर दी थी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा किया था.
बाद में रेल एसपी जितेंद्र कुमार मिश्रा के सकारात्मक आश्वासन पर मामला शांत हुआ. घटना के संबंध में जीआरपी थाना बरौनी में मृतक के परिजनों की शिकायत पर कांड संख्या 48/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन