मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रतिनिधि : तारापुर मतदाता जागरूकता को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया और बिहार के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को तारापुर प्रखंड के लखनपुर उपरी टोला से जीविका स्वयं […]
विज्ञापन
प्रतिनिधि : तारापुर मतदाता जागरूकता को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया और बिहार के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया.
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को तारापुर प्रखंड के लखनपुर उपरी टोला से जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली.
रैली उत्तर टोला से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. महिलाएं अपने हाथों में मतदान के लिए प्रेरित करने वाले नारे लिखी हुई तख्तियां लिये हुए थी. जिसमें ” वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है,
बहकावे में कभी न आना, सोच समझ कर बटन दबाना, लोकतंत्र हमसे वोट करें गर्व से, न जाति पे न धर्म पे बटन दबेगा कर्म पे ” जैसे नारे लिखे थे. रैली का नेतृत्व जीविका के सामुदायिक समन्वयक संगीता कुमारी एवं निभा कुमारी ने की. जिसमें कंचन कुमारी, कुसुमलता देवी, कुमकुम देवी, शोभा देवी, कंचन देवी, नुजहत परवीन शामिल थी.
असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय जलालाबाद से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
रैली असरगंज बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची. रैली में शामिल लोग लोकतंत्र हमसे वोट करें गर्व से, बहकावे में कभी न आना, सोच समझ कर बटना दबाना जैसे नारे लगा रहे थे. मौके पर प्रखंड लोक शिक्षा समन्वयक मनोरंजन पासवान, केआरपी विद्या भारती, दिलीप चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे.
संग्रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान को कारगर बनाने के लिए बीएलओ के साथ बुधवार को बीडीओ प्रीतम आनंद ने बैठक की. बैठक में जहां मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा की गयी. वहीं सभी बीएलओ को बैनर-पोस्टर उपलब्ध कराया गया.
ताकि वे अपने क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर लगा कर मतदान के लिए जागरूक करें. बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ मतदाता पहचान पत्र के वितरण कार्य में तेजी लायें. उन्होंने कहा कि आगामी 1 से 7 सितंबर तक प्रखंड के सभी दस पंचायतों में प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने की जानकारी दी जायेगी. जिसमें मतदाता इवीएम के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










