18.तारापुर की खबरें :-
मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : बैठक करते एसडीओ तारापुर : अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में शुक्रवार को तारापुर विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गयी है. जिसमें सभी एआरओ मौजूद थे. एसडीओ ने तारापुर, असरगंज, संग्रामपुर, टेटियाबंबर, हवेली खडगपुर के […]
मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : बैठक करते एसडीओ तारापुर : अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में शुक्रवार को तारापुर विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गयी है. जिसमें सभी एआरओ मौजूद थे. एसडीओ ने तारापुर, असरगंज, संग्रामपुर, टेटियाबंबर, हवेली खडगपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाय. आगामी 6 जुलाई को निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी तारापुर विधानसभा में मतदाता सूची, इपिक वितरण एवं मतदाता के साथ मोबाइल संख्या व आधार संख्या को जोड़ने के अभियान की समीक्षा करेंगे. पदाधिकारी इस विधानसभा में किसी भी मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ से इपिक वितरण पंजी, आवेदन प्राप्ति पंजी एवं आधार चेकिंग लिस्ट पंजी की जांच करेंगे. इसको लेकर सभी बीएलओ को अपने-अपने केंद्र पर उक्त पंजी के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया. —————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










