परिवर्तन दिवस के रूप में मना सीएम अखिलेश का जन्मदिन
मुंगेर: समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को बेलन बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 42 वां जन्मदिन परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर सपाइयों ने अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की और गरीब-गुरुबों के बीच मिठाइयां, फल व चॉकलेट बांटी. सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव […]
मुंगेर: समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को बेलन बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 42 वां जन्मदिन परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया गया.
मौके पर सपाइयों ने अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की और गरीब-गुरुबों के बीच मिठाइयां, फल व चॉकलेट बांटी. सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि देश अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और पूरी दुनिया में उनकी राजनीतिक कौशलता पर नजर है.
सपा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में भरती मरीजों एवं विभिन्न चौक चौराहों पर ठेला-रिक्शा एवं गरीबों के बीच मिठाइयां, फल एवं चॉकलेट का वितरण किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष विद्या किशोर, प्रवक्ता अशोक भारत, सचिव मो. आजम, मोहन पंडित, सुरेंद्र महतो, अमर शक्ति, सुरेश यादव, संजय पटवा मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










