14. धरहरा की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत धरहरा . मंगलवार को धरहरा रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. जिसकी पहचान कजरा के शिवडीह गांव की रहने वाली 60 वर्षीय मंजू देवी के रुप में की गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार […]

विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत धरहरा . मंगलवार को धरहरा रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. जिसकी पहचान कजरा के शिवडीह गांव की रहने वाली 60 वर्षीय मंजू देवी के रुप में की गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार धरहरा स्टेशन पर अप बांका इंटरसिटी में चढने के क्रम में पैर फिसल जाने से महिला गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गयी और 200 मीटर तक ट्रेन से घिसटती चली गयी ओर वह पश्चिमी केबिन के पास ट्रेन के नीचे चली गयी. जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. विद्युत विभाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज धरहरा . सोमवार को मोहनपुर गांव में विद्युत तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत के माले में मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग के खिलाफ धरहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक रौशन कुमार के पिता शांति सिंह ने थाना में दिये आवेदन में कहा कि विभाग की लापरवाही के वजह से यह घटना घटित हुई है. बिजली विभाग के वरीय एवं कनीय अभियंता को जर्जर बिजली तार बदलने का मौखिक एवं लिखित अनुरोध किया गया था. लेकिन तार नहीं बदला गया. जिसके कारण तार गिरा और हमारे पुत्र के साथ ही एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी. इधर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि मृतक के परिजनों को तत्काल 10-10 लाख रुपये एवं आश्रितों को नौकरी दी जाय. साथ ही अविलंब जर्जर तार व पोल को बदला जाय.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन