बिहार में झामुको की ताकत को नजरअंदाज नहीं करे कोई दल : हेमंत सोरेन
फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : पत्रकारों से बात करते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि बिहार में झामुमो को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है. झामुमो अपने संगठन के शीर्ष नेताओं से बात कर गंठबंधन की […]
फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : पत्रकारों से बात करते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि बिहार में झामुमो को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है. झामुमो अपने संगठन के शीर्ष नेताओं से बात कर गंठबंधन की दिशा तय करेगी. वे रविवार की रात खड़गपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन जरूरी है. सरकार हर मोरचे पर विफल है. भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका भी बृहत झारखंड राज्य की योजना में शामिल है. उन्होंने बिहार और झारखंड के मसले पर बताया कि दोनों में कोई असमानता नहीं है. बिहार और झारखंड में स्वाभाविक भाईचारा है जो हमेशा अटूट रहेगा. मौके पर झामुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रणव कुमार, प्रवक्ता प्रो. सतीरमन सिंह, प्रदेश युवाध्यक्ष कृष्णानंद चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










