सरकार के उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय
जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी फोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : सम्मानित करते जदयू नेता प्रतिनिधि , मुंगेरजदयू नेताओं की एक बैठक शुक्रवार को बेकापुर में हुई. उसकी अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान ने की. बैठक में एक ओर जहां नीतीश सरकार के उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का […]
जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी फोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : सम्मानित करते जदयू नेता प्रतिनिधि , मुंगेरजदयू नेताओं की एक बैठक शुक्रवार को बेकापुर में हुई. उसकी अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान ने की. बैठक में एक ओर जहां नीतीश सरकार के उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. वहीं नव मनोनीत जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश दास को सम्मानित किया गया. महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश दास ने विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष की सूची जारी की. जिसमें सुमित कुमार दास को धरहरा, चंदन चौधरी को असरगंज, अरविंद रजक को तारापुर, मधुसूदन दास को खड़गपुर, सिकंदर दास को सदर प्रखंड, रविकांत कुमार को मुंगेर नगर, गंगा रजक को जमालपुर, विकास कुमार रजक को बरियारपुर का अध्यक्ष बनाये गये. जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान ने सभी को प्रमाण पत्र देते हुए पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इनके आने से सरकार और संगठन को मजबूती मिलेगी. नीतीश सरकार द्वारा महादलित के लिए चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी अपने प्रकोष्ठ के माध्यम से महादलित वर्गों को दे. मौके पर प्रीतम सिंह, बीडीओ सिंह, मनोरंजन मजूमदार, मुकेश सिंह, अशोक मंडल, शैलेंद्र राय, अमित कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










