टापू बन गये दियारा क्षेत्र के गांव, लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर शुरू किया पलायन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2019 7:24 AM
विज्ञापन
मुंगेर : गंगा की विनाशकारी लहरें अपना विकराल रूप धारण कर अब दियारा में तांडव मचाने लगी है़ं दियारा क्षेत्र के लगभग सभी गांव बाढ़ के पानी से घिर कर टापू बन चुका है. जिसके कारण दियारावासी अब सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए गांव से पलायन करने लगे हैं. इतना ही नहीं प्रसिद्ध शक्तिपीठ […]
विज्ञापन
मुंगेर : गंगा की विनाशकारी लहरें अपना विकराल रूप धारण कर अब दियारा में तांडव मचाने लगी है़ं दियारा क्षेत्र के लगभग सभी गांव बाढ़ के पानी से घिर कर टापू बन चुका है. जिसके कारण दियारावासी अब सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए गांव से पलायन करने लगे हैं. इतना ही नहीं प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है़
जिसके कारण दियारा के साथ-साथ शहरवासियों की नींद भी उड़ने लगी है़ शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में प्रति घंटा आधा सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी. किंतु देर शाम गंगा का जलस्तर 38.51 मीटर पर स्थिर हो गया़
विनाशकारी लहरें मचा रही तांडव
पिछले पांच दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण विनाशकारी लहरें दियारा में तांडव मचाने लगी है़ एक ओर जहां दियारा क्षेत्र में लगे हजारों एकड़ फसल बाढ़ में डूब कर बर्बाद हो गयी. वहीं अब दर्जनभर गांव में बाढ़ का पानी घुसने के लिए कोलाहल मचा रही है़
लोग अब घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं. जाफरनगर पंचायत के बोढ़न महतो टोला, सीताचरण बिंद टोली, चमरू महतो टोला तथा टीकारामपुर पंचायत के श्रीतलाल टोला, बिहारी मरर टोला, भेलवा, लक्ष्मीपुर करारी टोला सहित अन्य गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है़
उफनाई गंगा से भयभीत हुए लोग: उफनाई गंगा से दियारावासी पूरी तरह भयभीत हैं. जलस्तर में तेजी से हो रहे बढ़ोतरी से लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि अगले दिन की स्थिति कैसी होगी़
गुरुवार को जहां हर घंटे में जलस्तर एक सेंटीमीटर बढ़ रहा था, वहीं शुक्रवार को प्रतिघंटा आधा सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी़ केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम गंगा का जलस्तर 38.51 मीटर पर स्थिर हो गया है.
बताया गया कि वाराणसी, इलाहाबाद, बक्सर तथा पटना सभी जगहों पर गंगा के जलस्तर में कमी होने लगी है. जिसके कारण संभवत: रविवार से यहां मुंगेर के जलस्तर में भी गिरावट होने की संभावना है. गंगा की ऊपरी स्थिति को देखा जाये जो अब अगले एक सप्ताह तक जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है. हालांकि वर्तमान स्थिति के कारण खास कर दियारावासी थोड़े भयभीत जरूर हो गये हैं.
विभिन्न स्थानों पर गंगा नदी का जलस्तर
स्थान जलस्तर
मुंगेर 38.51 मीटर
भागलपुर 32.80 मीटर
कहलगांव 30.83 मीटर
साहेबगंज 26.82 मीटर
फरक्का 22.55 मीटर
चंडिका स्थान में घुसा बाढ़ का पानी गर्भगृह का पट बंद
शक्तिपीठ चंडिका स्थान के गर्भगृह में वैसे तो गुरुवार को ही बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था. किंतु शुक्रवार को गर्भगृह में थोड़ा अधिक जलजमाव हो गया. जिसके कारण अब पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों के लिए परेशानी उत्पन्न हो गयी है़
जिसे देखते हुए फिलहाल आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह का पट बंद कर दिया गया है. खैर जो भी हो, जलस्तर में व्यापक पैमाने पर हुई इस बढ़ोतरी के कारण गंगा मैया तथा माता चंडिका का अद्भुत मिलन हो रहा है़ बाढ़ का पानी चंडिका स्थान के उत्तरी भाग में व्यापक पैमाने पर फैल गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










