ePaper

मतदान करते हुए फोटो वायरल करने पर लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष के भाई पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 14 Apr 2019 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान करते हुए फोटो वायरल करने पर लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष के भाई पर प्राथमिकी दर्ज

मुंगेर : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव में जमुई लोकसभा अंतर्गत तारापुर विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र संख्या 188 पर लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष काशीनाथ केशरी के भाई गोपीनाथ केशरी को मतदान करते हुए सेल्फी लेकर फेसबुक पर फोटो लगाना महंगा पड़ा. शनिवार को गोपी पर स्थानीय पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी […]

विज्ञापन

मुंगेर : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव में जमुई लोकसभा अंतर्गत तारापुर विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र संख्या 188 पर लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष काशीनाथ केशरी के भाई गोपीनाथ केशरी को मतदान करते हुए सेल्फी लेकर फेसबुक पर फोटो लगाना महंगा पड़ा. शनिवार को गोपी पर स्थानीय पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मतदान करते हुए इवीएम मशीन के साथ ली गयी सेल्फी फेसबुक पर लगाने के मामले में नगर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह के आवेदन पर हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के हुए मतदान में लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष काशीनाथ केशरी के भाई गोपीनाथ केसरी ने सेल्फी लेकर मतदान देते हुए इवीएम सहित अपनी फोटो फेसबुक पर लगा दी थी. दूसरे दल के कार्यकर्ताओं ने इस फोटो को वायरल कर दिया था. इसके बाद उड़नदस्ता के दंडाधिकारी सह नगर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन