लोकसभा चुनाव : बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम ने मुंगेर और गोपालजी ठाकुर ने दरभंगा में भरा पर्चा

दरभंगा / मुंगेर :दरभंगा संसदीय सीट के लिए राजग प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं, मोकामा से विधायक बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने मुंगेर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा भरा. जानकारी के मुताबिक, मुंगेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार व मोकामा के […]
दरभंगा / मुंगेर :दरभंगा संसदीय सीट के लिए राजग प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं, मोकामा से विधायक बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने मुंगेर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा भरा.
जानकारी के मुताबिक, मुंगेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार व मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर अनंत सिंह के साथ मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार विजय एवं राजद विधायक प्रह्लाद यादव सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे.नामांकन दाखिल करने के बाद नीलम देवी ने कहा कि क्षेत्र का विकास और महिलाओं की आवाज संसद तक पहुंचाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी. विपक्षी उम्मीदवार के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता देगी.वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह लोकसभा के राजग प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा संसदीय सीट के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




