स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के वेतन का होगा ऑनलाइन भुगतान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2019 3:55 AM
विज्ञापन
मुंगेर : स्वास्थ्य विभाग में अब किसी भी वेतन भुगतान के लिए बिल बना कर ट्रेजरी भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब से सभी पदाधिकारी, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के वेतन का भुगतान ऑनलाइन किया जायेगा. इसके लिए सिविल सर्जन व सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग किया […]
विज्ञापन
मुंगेर : स्वास्थ्य विभाग में अब किसी भी वेतन भुगतान के लिए बिल बना कर ट्रेजरी भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब से सभी पदाधिकारी, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के वेतन का भुगतान ऑनलाइन किया जायेगा. इसके लिए सिविल सर्जन व सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग किया जायेगा.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की. इसमें मुंगेर जिला आयुष्मान भारत योजना का पत्र बांटने में प्रथम पाया गया. वीसी के दौरान सिविल सर्जन डॉ पुरुषोत्तम कुमार, डीपीएम मो नसीम रजी सहित सभी प्रखंड के एमओआइसी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक जिले भर में कुल 284 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है. इनमें से 223 मरीजों का इलाज पूरा हो चुका है और कुल 191 दावों का भुगतान भी किया जा चुका है.
इस संबंध में अब तक सबसे अधिक 74 मरीज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में भर्ती किये गये हैं, वहीं दूसरे स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर है, जहां अब तक कुल 64 मरीजों को भर्ती किया गया है. इस संबंध में तीसरे स्थान पर सदर अस्पताल मुंगेर है, जहां अब तक इलाज के लिए कुल 37 मरीजों को भर्ती किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










