दूसरे सेमीफाइनल मैच में केसी बरदह ने एनसी बरदह को हराया
Updated at : 13 Mar 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : एनसी बरदह द्वारा आयोजित रिजवान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच मंगलवार को एनसी बरदह व केसी बरदह के बीच हुआ. मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा, मो परवेज चांद तथा मो इम्तियाज ने संयुक्त रूप से दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में शॉट लगा कर मैच का […]
विज्ञापन
मुंगेर : एनसी बरदह द्वारा आयोजित रिजवान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच मंगलवार को एनसी बरदह व केसी बरदह के बीच हुआ. मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा, मो परवेज चांद तथा मो इम्तियाज ने संयुक्त रूप से दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में शॉट लगा कर मैच का उद्घाटन किया.
खेल शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. खेल का पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर खत्म हो गया. वहीं दूसरे हाफ के 40वें मिनट पर केसी बरदह के जर्सी नंबर 7 ललित कुमार ने पहला गोल किया. उसके जबाव में खेल के 55वें मिनट पर एनसी बरदह के जर्सी नंबर 7 सुधीर कुमार ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. इसके बाद मैच का फैसला टाईब्रेकर द्वारा किया गया.
इसमें केसी बरदह ने एनसी बरदह को 7-6 के अंतर से पराजित कर फाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया. बेस्ट 18 का पुरस्कार केसी बरदह के राहुल कुमार को दिया गया. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को आयोजित होगा. मैच के उद्घोषक खेल प्रवक्ता महमूद आलम, निर्णायक मंडली में अजय कुमार, रजी अहमद व राहुल कुमार थे. मौके पर हाजी अब्दुल जब्बार, मो हैदर, मो जहांगीर, शशि मोहन सिंह, मो शमशेर, उमर इलाही, मो मोकिम, मो खुर्शीद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




