धान खरीद घोटाले में गोबड्डा पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक व बीसीओ पर कार्रवाई का निर्देश

Published by : VINOD RAO Updated At : 25 May 2026 6:24 PM

विज्ञापन

मामला खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत गोबड्डा पैक्स एवं खड़गपुर व्यापार मंडल में धान खरीद में हुई गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान धान अधिप्राप्ति में बरती गई अनियमितता के मामले में सहकारिता विभाग, पटना के संयुक्त निदेशक शंभु कुमार सेन ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने 6 मई को जिला सहकारिता पदाधिकारी मीनू कुमारी को पत्र लिखकर सात दिनों के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं की गई है. मामला खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत गोबड्डा पैक्स एवं खड़गपुर व्यापार मंडल में धान खरीद में हुई गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. बताया गया कि चंदन कुमार द्वारा दिए गए परिवाद पत्र के आधार पर मामले की जांच संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर से कराई गई थी. जांच प्रतिवेदन में धान अधिप्राप्ति में अनियमितता किए जाने का तथ्य सामने आया है. जांच रिपोर्ट के आलोक में विभाग ने खड़गपुर प्रखंड के गोबड्डा पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वहीं गोबड्डा पैक्स के प्रभारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह खड़गपुर व्यापार मंडल के प्रबंधक देवेन्दु आलोक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए गए हैं. विभाग ने सात दिनों के भीतर आरोप-पत्र गठित कर उपलब्ध कराने को कहा है. लेकिन अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है. विभागीय सूत्रों के अनुसार पूरे मामले में सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इस कार्रवाई के बाद सहकारिता विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. इधर कार्रवाई की धीमी प्रक्रिया पर चंदन कुमार, मिल्टन यादव, रामाशीष कुमार, बिमल बिन्द, अनुज बिन्द, सुमन बिन्द, जीतो मंडल सहित ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन