ePaper

लोकसभा चुनाव में भी मिले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

Updated at : 08 Mar 2019 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भी मिले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

मुंगेर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को प्रभात खबर की ओर से आजाद चौक स्थित कार्यालय में महिलाओं की गोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें विभिन्न तबके के महिलाओं ने एक स्वर से लोकसभा व विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत की. महिला जनप्रतिनिधियों का कहना था […]

विज्ञापन
मुंगेर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को प्रभात खबर की ओर से आजाद चौक स्थित कार्यालय में महिलाओं की गोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें विभिन्न तबके के महिलाओं ने एक स्वर से लोकसभा व विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत की.
महिला जनप्रतिनिधियों का कहना था कि जब तक ऊपरी सदन में आधी आबादी की समुचित भागीदारी नहीं होगी तब तक महिलाओं का समुचित विकास नहीं हो सकता. जब आज देश में रक्षा मंत्री व विदेश मंत्री के रूप में महिलाएं पूरी निष्ठा के साथ मजबूती से काम कर रही तो फिर संसदीय चुनाव में महिलाओं को राजनीतिक दल समुचित भागीदारी क्यों नहीं दे रहे.
मुंगेर नगर निगम की मेयर रूमा राज ने कहा कि पंचायत व निकाय स्तर पर जिस प्रकार महिलाओं को आगे लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी है. उसी प्रकार संसद व विधानमंडलों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए.
जब तक उपरी सदन में महिलाओं की समुचित भागीदारी नहीं होगी तब तक महिला सशक्तिकरण पूरी तरह सफल नहीं हो सकता. इसके लिए जरूरी है बड़े राजनीतिक दलों को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक महिला उम्मीदवार खड़े करने की.
नगर निगम के पूर्व उपमेयर एवं भाजपा कार्यसमिति के प्रदेश सदस्य सुश्री बेबी चंकी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपने कार्यक्षमता को प्रमाणित कर चुकी है. इसलिए राजनीतिक पार्टियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संसदीय व्यवस्था में महिलाओं को आधी आबादी की भागीदारी मिले. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल के संगठनात्मक स्तर पर तो महिलाओं को भागीदारी मिल रही. लेकिन चुनावी व्यवस्था में अबतक यह धरातल पर नहीं उतर पाया है. इसलिए जरूरी है कि सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर उदार बने.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन