14 वर्षीय नाबालिग भतीजी को चाचा ने बनाया अपनी हवस का शिकार और शिकायत करने पर...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2018 10:09 PM

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नयाटोला चंदन बाग में एक वहशी चाचा ने अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं शिकायत करने पर दुष्कर्मी चाचा ने पीड़िता की मां को भी जम कर पीटा. मामला थाना पहुंचते ही पुलिस ने चाचा […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नयाटोला चंदन बाग में एक वहशी चाचा ने अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं शिकायत करने पर दुष्कर्मी चाचा ने पीड़िता की मां को भी जम कर पीटा. मामला थाना पहुंचते ही पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया.

पीड़िता ने पुलिस में दिये अपने बयान में कहा कि 10 अगस्त को वह सुबह 11 बजे दिन में वह घर में सोयी थी. उसी समय उसके 40 वर्षीय चाचा कमरे में घुस गया. मुझे भयभीत कर जान मारने की धमकी देकर चाचा ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया. जब मेरी मां काम कर घर आयी, तो मैंने घटना की जानकारी दी. मां अगल-बगल के लोगों से शिकायत करने लगी. तब चाचा ने मेरी मां की भी बेरहमी से पिटाई की. रात में मां ने थाना में फोन कर घटना की सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस पहुंची और चाचा को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची के बयान पर कासिम बाजार थाना में कांड संख्या 176/18 दर्ज कर दुष्कर्मी चाचा को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन