बाइक की ठोकर से साइकिल सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

Published at :21 Jun 2018 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से साइकिल सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

खैरा : बड़ीबाग-खैरा मुख्य पथ पर प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार को एक मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव निवासी 65 वर्षीय […]

विज्ञापन

खैरा : बड़ीबाग-खैरा मुख्य पथ पर प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार को एक मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध मथुरा शर्मा अपने किसी काम से अपनी साइकिल पर सवार होकर बड़ीबाग की दिशा में जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी

और उसने साइकिल सवार मथुरा शर्मा को सीधी टक्कर मार दी. घटना इतनी जबर्दस्त थी कि मथुरा शर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताते चलें कि मृत मथुरा यादव पेशे से किसान थे तथा बहुत ही सामाजिक प्रवृत्ति के इंसान थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन