वरीयता के आधार पर नहीं मिल रहा प्रोन्नति, आवास योजना में अनियमितता : राजद

मुंगेर : राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने कहा है कि जमालपुर नगर परिषद में अनियमितताओं का दौर चल रहा. एक ओर जहां प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर म्यूटेशन के नाम पर आम जनता का दोहन किया जा रहा. वहीं दूसरी ओर कर्मियों को वरीयता के आधार पर प्रोन्नति नहीं मिल रही. […]
मुंगेर : राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने कहा है कि जमालपुर नगर परिषद में अनियमितताओं का दौर चल रहा. एक ओर जहां प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर म्यूटेशन के नाम पर आम जनता का दोहन किया जा रहा. वहीं दूसरी ओर कर्मियों को वरीयता के आधार पर प्रोन्नति नहीं मिल रही. अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए आश्रित वर्षों से परिषद का चक्कर लगा रहे. पार्टी इसके विरुद्ध विरोध में सड़क पर उतर कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी. राष्ट्रीय जनता दल ने जमालपुर नगर परिषद में विभिन्न स्तर पर हो रही अनियमितता को आधार बनाकर आंदोलन का एलान किया है. पार्टी उपाध्यक्ष संजय पासवान ने कहा है
कि परिषद प्रबंधन समाज के अंतिम पायदान पर गुजर-बसर करने वाले, सफाई मजदूर एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के वाजिब अधिकार का दमन कर रहे हैं. कर्मियों के भविष्य निधि के राशि का ब्योरा अबतक नहीं दिया जा रहा. सेवानिवृत्त कर्मियों को मात्र 2 हजार तथा विधवा को 700 रुपये पेंशन के रूप में दिया जा रहा है जो इस महादलित समुदाय के साथ अन्याय है. परिषद में रिक्त पदों को वरीयता के आधार पर प्रोन्नति नहीं दी जा रही. अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के लिए आश्रित दर-दर की ठोकरे खा रहे. उन्होंने कहा कि सिर्फ भविष्य निधि व सर्विस बुक 2014-16 की जांच स्वतंत्र एजेंसी से करायी जाये तो बड़ा घोटाला सामने आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










