जेल में महिला कैदियों के बीच झड़प, एक का फूटा सिर

Published at :31 May 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में महिला कैदियों के बीच झड़प, एक का फूटा सिर

मुंगेर : मुंगेर मंडलकारा के महिला सेल में बुधवार को महिला कैदी के बीच झड़पो गयी. इसके बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. महिला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. इस दौरान एक महिला कैदी का सिर फूटने की बात सामने आयी, लेकिन जेल प्रशासन ने इस तरह […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर मंडलकारा के महिला सेल में बुधवार को महिला कैदी के बीच झड़पो गयी. इसके बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. महिला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. इस दौरान एक महिला कैदी का सिर फूटने की बात सामने आयी, लेकिन जेल प्रशासन ने इस तरह की घटना होने से इनकार किया है.

बुधवार की सुबह अपराह्न 11:40 बजे जेल के अंदर हो-हंगामा शुरू हुआ. जेल के अंदर से बाहर सूचना मिली कि अविलंब महिला जवानों को अंदर भेजा जाय. इस पर आधा दर्जन महिला जवान दौड़ कर अंदर गयी. इस दौरान मुलाकाती को भी कैदियों से मिलने से रोक दिया गया.

महिला जवानों को बुलाया गया अंदर: सूत्रों की मानें तो महिला सेल में किसी बात को ले दो महिला कैदी में मारपीट होने लगी. इसके बाद बाहर से महिला जवानों को अंदर बुलाया गया. फिर मामला शांत हुआ. प्रभारी जेल अधीक्षक सियाराम सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई वाकया नहीं हुआ है. कहा-सुनी तो होते रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन