जंगल से मिली प्रेमिका की लाश

Published at :06 Oct 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
जंगल से मिली प्रेमिका की लाश

टेटियाबंबर : हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने बुधवार की देर शाम डंगरा गांव के समीप ही जंगल में एक गड्ढे से प्रेमिका गुड़िया के शव को बरामद किया. जिसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इधर कार्रवाई करते हुए इस ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने गुड़िया के पिता जलधर राय […]

विज्ञापन

टेटियाबंबर : हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने बुधवार की देर शाम डंगरा गांव के समीप ही जंगल में एक गड्ढे से प्रेमिका गुड़िया के शव को बरामद किया. जिसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इधर कार्रवाई करते हुए इस ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने गुड़िया के पिता जलधर राय को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी युगल की हत्या को लेकर प्रखंड में चर्चा जोरों पर है. बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार को सूचना मिली कि शव को जंगल में फेंका गया है. सैप जवानों के साथ वे डंगरा पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गांव से ही थोड़ी दूर पहाड़ के किनारे एक गड्ढे से शव बरामद किया.

विदित हो कि प्रेमी युवक टूना राय का शव मंगलवार की सुबह उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर सुमित के घर के पीछे से बरामद किया था. लेकिन प्रेमिका का शव पुलिस बरामद नहीं कर सकी थी. जबकि ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात ही टूना राय के साथ गुड़िया की भी हत्या कर दी गयी थी. टूना के शव को उसके घर के पास फेंक दिया.

जबकि मंगलवार की अहले सुबह खाट पर लाद कर गुड़िया के शव को जंगल की तरफ उसके परिजन ले गये थे. परिजनों ने गुड़िया के शव को गड्ढे के अंदर दबा दिया गया था. शव को गड्ढे से निकाल कर पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. विदित हो कि मृतक की मां के बयान पर टेटियाबंबर थाना में कांड संख्या 127/17 दर्ज किया था. जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया. पुलिस ने गुरुवार को लड़की के पिता जलधर राय को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन