युवती को जबरन उठाने का प्रयास, मामला दर्ज

Published at :04 Oct 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
युवती को जबरन उठाने का प्रयास, मामला दर्ज

हवेली खड़गपुर : सोमवार की देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मनचले असामाजिक तत्वों ने खड़गपुर नगर क्षेत्र के सिंघपुर निवासी सेठु चौधरी की पुत्री के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसे जबरन उठाने का प्रयास किया. पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दुर्गा विसर्जन देख रही थी. इसी दौरान तीन […]

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : सोमवार की देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मनचले असामाजिक तत्वों ने खड़गपुर नगर क्षेत्र के सिंघपुर निवासी सेठु चौधरी की पुत्री के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसे जबरन उठाने का प्रयास किया. पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दुर्गा विसर्जन देख रही थी. इसी दौरान तीन मनचलों ने मुंह में कपड़ा बांध कर उसके साथ जबर्दस्ती एवं अगवा करने का प्रयास किया. इसी दौरान उसके साथ महिला परिजन ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

जिस पर आसपास के लोग जुटने लगे. भीड़ जुटता देख मनचले अपनी जान बचा कर भाग निकला. भागने के दौरान मनचले का कपड़ा मुंह से खुल गया और उसकी पहचान कर ली गयी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एवं परिजन आग बबूला हो गये और मनचलों के घर पर जाकर जम कर धुनाई कर डाली. उसके बाद परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी उसके बाद पीड़ित युवती ने थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की.

घटना के विषय में थानाध्यक्ष राजेश राय ने कहा कि पीड़ित युवती के लिखित बयान पर अभियुक्त नगर क्षेत्र के पटेल चौक निवासी हरिओम शर्मा, तेसिया कुमार, छोटू कुमार पर युवती के साथ जबर्दस्ती करने के विरुद्ध कांड संख्या 311/17 दर्ज कर लिया गया है. मामले की छानबीन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन