टेटकू बिंद के साथियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के गोड़धुवा एक नंबर पुल के समीप सड़क के किनारे बरामद महकोला निवासी टेटकू बिंद की मौत को हत्या बताते हुए ग्रामीणों ने उसके दो साथियों को मंगलवार को बंधक बना लिया. हालांकि पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी. परंतु बताया गया […]
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के गोड़धुवा एक नंबर पुल के समीप सड़क के किनारे बरामद महकोला निवासी टेटकू बिंद की मौत को हत्या बताते हुए ग्रामीणों ने उसके दो साथियों को मंगलवार को बंधक बना लिया. हालांकि पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी. परंतु बताया गया कि इस मामले में मृतक के साथ गौड़धुवा गांव जाने वाले विद्यानंद मांझी और सुधीर मांझी को बंधक बनाया गया है. परिजन और ग्रामीण भी इसे हत्या बता रहे हैं. जबकि शव की बरामदगी के समय मृतक के पुत्र ने अपने पिता की मौत का कारण बीमारी बताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










