प्रतिभा दिखा जीतें पुरस्कार

Published at :31 Aug 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभा दिखा जीतें पुरस्कार

मुंगेर : शिक्षक दिवस के अवसर जिले के सभी स्कूलों में पेंटिग व लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिसके माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राएं स्वच्छ भारत मिशन के महत्व को बतायेंगे. शिक्षा विभाग राज्य स्तर पर सफल छात्रों को सम्मानित करेगा. इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी चल रही है. शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी […]

विज्ञापन

मुंगेर : शिक्षक दिवस के अवसर जिले के सभी स्कूलों में पेंटिग व लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिसके माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राएं स्वच्छ भारत मिशन के महत्व को बतायेंगे. शिक्षा विभाग राज्य स्तर पर सफल छात्रों को सम्मानित करेगा. इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी चल रही है.

शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी निशांत किरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया है. पहले भाग में कक्षा एक से पांच वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. जो पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता मिशन के महत्व को बतायेंगे. वही दूसरे भाग में कक्षा छह से आठ तक तथा आठ से पल्स टू स्तर तक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जिसमें बच्चे लेख के माध्यम से राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के महत्व को दरसाने का प्रयास करेंगे.
11 सितंबर को होगा जिला स्तर पर चयन : कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता तथा लेख प्रतियोगिता के बारे में समस्त जानकारी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी जायेगी. इस प्रतियोगिता के लिए एक चयन समिति का गठन किया जायेगा. जो 11 सितंबर को जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों की सूची जारी करेगा. जबकि 18 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिला स्तर के सफल प्रतियोगी भाग लेंगे.
मुंगेर. पेय जल एवं स्वच्छता मंत्रालय जिला स्तर पर ”स्वच्छ संकल्प से स्वच्छ सिद्धि” कार्यक्रम के तहत निबंध एवं लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. इस मिशन के निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बालामुरुगन डी ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि इस कार्यक्रम में सभी स्तरों पर लोगों की भागीदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रणनीति बनायी जाये. इसके अंतर्गत ” मैं स्वच्छता के लिए क्या करूंगा ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता और ‘
‘ भारत को स्वच्छ बनाने में हमारा योगदान ” पर दो से तीन मिनट के लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं. इसके लिए बीडीओ प्रखंड स्तर पर आवेदन प्राप्त करेंगे जबकि आवेदनों की समीक्षा एवं पुरस्कार चयन के लिए जिला स्तर पर तीन से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जायेगा. जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को तीन हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे. साथ ही विजेता को प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा. 8 सितंबर की शाम तक प्रखंड स्तर पर बीडीओ कार्यालय तथा जिला स्तर पर डीडीसी कार्यालय में निबंध एवं लघु फिल्म एकत्रित किया जाना तय है. जबकि 10 सितंबर को दिन के 2 बजे तक श्रेष्ठ तीन आवेदन का चयनित किये जाने हैं. जबकि 12 सितंबर को जिला स्तरीय चयन समिति जिले के श्रेष्ठ तीन आवेदनों का चयन किया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन