खास महाल की करोड़ों की जमीन पर भू-माफियाअों ने किया कब्जा

Published at :30 Aug 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
खास महाल की करोड़ों की जमीन पर भू-माफियाअों ने किया कब्जा

मुंगेर : खास महाल की जमीन पर बने पुराने जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है. जिस ऑटो मोबाइल डीलर द्वारा पूर्व में कार्यालय के पुराने चहारदीवारी को तोड़ कर पीलर दिया जा रहा था और प्रशासन ने उस पर रोक लगा दी थी. पुन: उसी ऑटो मोबाइल डीलर ने उस […]

विज्ञापन

मुंगेर : खास महाल की जमीन पर बने पुराने जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है. जिस ऑटो मोबाइल डीलर द्वारा पूर्व में कार्यालय के पुराने चहारदीवारी को तोड़ कर पीलर दिया जा रहा था और प्रशासन ने उस पर रोक लगा दी थी. पुन: उसी ऑटो मोबाइल डीलर ने उस भवन पर अतिक्रमण शुरू कर दिया है.

भवन पर जहां ऑटो मोबाइल का बैनर लगा दिया गया है. वहीं कार्यालय भवन को वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. ऑटो मोबाइल डीलर अपनी मारुती कार व चार-पांच मोटरसाइकिल को पार्क कर यहां रखता है. इतना ही नहीं कार्यालय परिसर में रास्ता का निर्माण कराया जा रहा है. इसके लिए मेटल बिछा कर रोलर चलाया गया. कहा जा रहा है कि धीरे-धीरे उस जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है.

पूर्व में निर्माण कार्य पर लगायी थी रोक
भू-माफियाओं के खेल में सोझीघाट स्थित पुराने जिला कृषि कार्यालय के 18 कट्ठा खास महाल की जमीन पर एक ऑटो मोबाइल के डीलर ने नाजायज तरीके से कब्जा कर लिया था. 40 वर्ष पूर्व खत्म हो चुके लीजधारी के कथित वारिस से पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर जमीन की घेराबंदी प्रारंभ कर दी थी. प्रशासनिक संज्ञान में जब मामला आया तो अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार व तत्कालीन खास महाल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता नलिन कुमार कार्यस्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रोक दिया था. अनुमंडल पदाधिकारी ने दिसंबर 2016 को दप्रस की धारा 144 के तहत कार्रवाई करते हुए जमीन पर निषेधाज्ञा लागू कर दी थी. सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने आदेश में कहा था कि यह खास महाल की जमीन सरकार की जमीन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन