370 पाउच शराब के साथ चार गिरफ्तार

Published at :26 Aug 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
370 पाउच शराब के साथ चार गिरफ्तार

मुंगेर : शहर के पांच नंबर रेलवे गुमटी संदलपुर के पास पूरबसराय ओपी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो से 370 पाउच देशी शराब बरामद किया गया. मामले में एक महिला सहित चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है. शराब झारखंड के […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के पांच नंबर रेलवे गुमटी संदलपुर के पास पूरबसराय ओपी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो से 370 पाउच देशी शराब बरामद किया गया. मामले में एक महिला सहित चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है. शराब झारखंड के जसीडीह से रेल मार्ग द्वारा मुंगेर लाया गया है. पूरबसराय ओपी प्रभारी सफदर अली को गुप्त सूचना मिली कि जमालपुर की ओर से एक ऑटो पर भारी मात्रा में शराब लाद कर पांच नंबर रेलवे गुमटी की ओर से मुंगेर लाया जा रहा है. जिसके बाद रेलवे गुमटी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

चेकिंग के दौरान एक ऑटो को पकड़ा गया. ऑटो पर बोरा एवं बैग में 200 एमल का 370 पाउच झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद हुुआ. पुलिस शराब लेकर डिलेवरी देने जा रहे जमालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी मिथुन मांझी, सोमा देवी, धरहरा थाना क्षेत्र के भलार गांव निवासी विनोद कुमार सिंह एवं ऑटो चालक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हसनगंज निवासी विरजु साह को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि मिथुन मांझी, सोमा देवी एवं विनोद कुमार सिंह झारखंड जिले के जसीडीह से शराब की खरीद की और उसे तस्करी कर ट्रेन के माध्यम से जमालपुर स्टेशन लाया. ऑटो चालक ने अधिक रुपये लेकर शराब अपने ऑटो पर लाद लिया और पांच नंबर रेलवे गुमटी से होकर पूरबसराय डिलिवरी देने जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन