घटने लगा गंगा का जलस्तर, दुर्गंध से बढ़ने लगी परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2017 2:58 AM (IST)
विज्ञापन

भारी नुकसान झेल चुके किसानों को अब फसल क्षति मुआवजे की आस मुंगेर : बुधवार से गंगा का जलस्तर घटने लगा है़ जिससे दियारावासियों को थोड़ी राहत मिली है़ किंतु जलस्तर में कमी आने के साथ-साथ अब भारी नुकसान झेल चुके किसानों को जिला प्रशासन से फसल क्षति मुआवजे की आस लगी है़ इसके अलावे […]
विज्ञापन
भारी नुकसान झेल चुके किसानों को अब फसल क्षति मुआवजे की आस
मुंगेर : बुधवार से गंगा का जलस्तर घटने लगा है़ जिससे दियारावासियों को थोड़ी राहत मिली है़ किंतु जलस्तर में कमी आने के साथ-साथ अब भारी नुकसान झेल चुके किसानों को जिला प्रशासन से फसल क्षति मुआवजे की आस लगी है़ इसके अलावे दियारा से जैसे-जैसे पानी निकल रहा है, वैसे-वैसे यहां सड़ांध की स्थिति भी उत्पन्न होने लगी है़
तीन घंटे में एक सेमी घट रहा जलस्तर : गंगा का जलस्तर प्रत्येक तीन घंटे पर एक सेंटीमीटर कम होता जा रहा है़ बुधवार की शाम जलस्तर घट कर 37.89 मीटर तक पहुंच चुका था़ वहीं केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद, बनारस, बक्सर, पटना व हाथीदह में भी जलस्तर लगातार घट रहा है़ जिससे अब संभावित बाढ़ के खतरा कोसों दूर जा चुका है़ वैसे भी अगस्त महीने के बाद बाढ़ आने की संभावना नहीं के बराबर रह जाती है़ अगले दो-तीन दिनों में जलस्तर और भी तेजी से घटेगा.
फसल क्षति मुआवजे की मांग: मालूम हो कि गंगा के जलस्तर में व्यापक पैमाने पर बढ़ोतरी होने के कारण सदर प्रखंड व बरियारपुर प्रखंड में लगी हजार एकड़ से भी अधिक फसल गंगा के पानी में डूब कर सड़ गयी. किसानों को 50 लाख से भी अधिक का नुकसान हुआ है़ वहीं सदर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जाफरनगर पंचायत के मुखिया अरुण यादव ने जिला प्रशासन से मांग की है कि किसानों की क्षति हुए फसलों का अविलंब मूल्यांकन करवा कर उचित मुआवजे का भुगतान किया जाये़ ताकि किसान अपनी अगली फसल की तैयारी कर सके़ं
विभिन्न स्थानों पर गंगा का जलस्तर
स्थान जलस्तर
मुंगेर 37.89 मीटर
भागलपुर 33.10 मीटर
कहलगांव 31.06 मीटर
साहेबगंज 27.93 मीटर
फरक्का 23.19 मीटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










